{"_id":"57dc22394f1c1b0d47d4888a","slug":"farmer-centre-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की सुविधा के लिए बनेंगे संग्रह केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की सुविधा के लिए बनेंगे संग्रह केंद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उपज मंडी समिति चंबा की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को बालू में हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने की। बैठक के दौरान कृषि उपज को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
नैय्यर ने बताया कि गांव भनौता, सिहुंता, पांगी व सिल्लाघ्राट में किसानों की सुविधा के लिए संग्रह केंद्र बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। जिसे बनाने के लिए करीब बीस लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कीड़ी व सेई में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी किसानों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सब्जी मंडी बालू में विश्राम गृह बनाया जाएगा। जिसमें किसानों व बागवानों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
नकरोड़ व तीसा ब्लॉक में किसानों, बागवानों व व्यापारियों के की सुविधा के लिए संग्रह केंद्र बनाया जाएगा। इस मौके पर चुनी लाल, राजीव कौशल, विजय सिंह, ज्ञान चंद, महमूद अहमद, देवेंद्र शर्मा, ऐके सकलानी, सुनील बेदी, प्रताप सिंह पठानिया, अजय नाथ सहित अन्य गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन