फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fall army worm attack on maize crop in Bhatiyat's mail panchayat

भटियात की मेल पंचायत में मक्की की फसल पर कीट का हमला

Sun, 17 Jul 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fall army worm attack on maize crop in Bhatiyat's mail panchayat
्राम पंचायत मेल में मक्की की फसल पर दिखा कीट का हमला। - फोटो : Chamba
बनीखेत(चंबा)। विकास खंड भटियात के तहत आती ग्राम पंचायत मेल में मक्की की फसल पर नए कीट फॉल आर्मी वर्म ने हमला कर दिया है। इसके चलते किसानों की दिक्कतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। किसान मक्की के पौधों पर कीट के हमले के निशान देखकर घबरा गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ विभाग ने किसानों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है, जिससे यह कीट मक्की की फसल को प्रभावित न कर सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह कीट भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेल में उगे मक्की के पौधों में देखा गया। गौरतलब है कि जिले में 26 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की पैदावार की जाती है और हर साल औसतन 68 हजार मीट्रिक टन के करीब मक्की की पैदावार रहती है। समय-समय पर कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक कर उन्हें फसल से जुड़े पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाती है। लेकिन अब मक्की की फसल पर कीट ने हमला कर दिया है। इससे कृषि विभाग की चिंता बढ़ गई है। कृषि उपनिदेशक चंबा डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि ग्राम पंचायत मेल में यह कीट देखा गया है। कहा कि जल्द ही मौके पर टीम को भेजा जाएगा और किसानों को उचित परामर्श दिया जाएगा। विभाग की ओर से पहले ही इस बारे एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

बचाव के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल करें
पांच फीसदी क्षति की स्थिति में किसान नीम बीज गिरी के अर्क (पांच प्रतिशत) का छिड़काव करें। दस प्रतिशत से अधिक होने पर जैविक कीटनाशकों (बीटी और मेटारहाईजियम) का इस्तेमाल करें। इसके अलावा फूल आने से लेकर कटाई की अवस्था तक किसी भी रसायनिक कीटनाशक का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed