फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Faith... Devotees stood in queues amidst snow mountains to have darshan of the Mother Goddess.

Chamba News: आस्था ... बर्फ के पहाड़ों के बीच कतारों में मां के दर्शन के लिए खड़े रहे श्रद्धालु

Sun, 07 Apr 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Faith... Devotees stood in queues amidst snow mountains to have darshan of the Mother Goddess.
पांगी में मंदिर में दर्शन के लिए लगी महिलाओं की लाइन। संवाद
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की करयास पंचायत में बर्फ के पहाड़ों के बीच महिला और पुरुष श्रद्धालु लंबी कतारों में दिन भर मां वालीन वासनी माता के दर्शन करने के लिए खड़े रहे। रविवार को मंदिर के कपाट खोलने की पारंपरिक रस्म निभाई गई।
विज्ञापन

इसमें मंदिर के पुजारियों से सबसे पहले मां वालीन वासनी की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर दूर रास्तों तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। पुरुष अलग कतार में खड़े रहे तो महिलाएं अपनी अलग लाइन बनाकर मंदिर के कपाट खुलने के बाद माता के दर्शन करने के लिए खड़ी रहीं। सभी श्रद्धालु माता की जयकारे लगाते नजर आए। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पांगी घाटी में सर्दियां समाप्त होने के उपरांत सबसे पहले इसी मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। उसके बाद ही अन्य मंदिरों के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू होती है। प्राचीन मान्यता के अनुसार यह मंदिर मकर संक्रांति वाले दिन भक्तों के दर्शन के लिए बंद हो जाता है। इसे अप्रैल में खोला जाता है। इस मंदिर के कपाट खुलने के उपरांत ही लोक निर्माण विभाग साच पास मार्ग को बहाल करवाने का कार्य शुरू करता है। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed