फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eye operations started in Medical College

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में आंखों के ऑपरेशन शुरू

Wed, 03 May 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 May 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Eye operations started in Medical College
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दोबारा आंखों के ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। कुछ दिन पहले नेत्र ऑपरेशन थियेटर में कल्चर टेस्ट की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से मरीजों के ऑपरेशन बंद कर दिए गए थे। ओटी को संपूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके उपरांत एनेस्थीसिया विभाग की तरफ से ऑपरेशन थियेटर की सफाई करवाई गई। उसके उपरांत माइक्रो बायोलॉजी विभाग की टीम ने दोबारा कल्चर टेस्ट के लिए ओटी से सैंपल लिए। अब इन सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके चलते बुधवार को विशेषज्ञों ने नौ मरीजों की आंखों के ऑपरेशन किए अन्यथा ओटी बंद होने से मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। ऑपरेशन थियेटर में संक्रमण की जांच करने के लिए माइक्रो बायोलॉजी विभाग समय-समय पर कल्चर टेस्ट करता है। इसी प्रक्रिया को करते हुए कुछ दिन पहले नेत्र ओटी में कल्चर टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट फेल आने पर प्रबंधन ने तुरंत ओटी को बंद करवा दिया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर को सुचारु कर दिया गया है। बुुधवार को नौ मरीजों के ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed