फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Explored possibilities of paragliding and cycling in Khabbi Dhar

Chamba News: खब्बी धार में पैराग्लाइडिंग और साइकिलिंग की संभावनाएं तलाशीं

Sat, 07 Sep 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Explored possibilities of paragliding and cycling in Khabbi Dhar
खब्बीधार में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने के लिए पहुंचे प्रशासनिक अ​धिकारी। स्त्रोंत-जागरूक पाठक
खब्बी धार में पैराग्लाइडिंग और
विज्ञापन

साइकिलिंग की संभावनाएं तलाशीं
जिला पर्यटन अधिकारी सहित खंड विकास अधिकारी ने किया पर्यटन स्थल का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पर्यटन की संभावना संजोए बैठे पर्यटन स्थल खब्बी धार में जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा और खंड विकास अधिकारी रमनवीर सिंह चौहान ने संयुक्त दौरा किया। अधिकारी करीब दो घंटे पैदल सफर कर खब्बी धार पर्यटन स्थल पहुंचे।

इस दौरान खब्बी धार में स्थित बड़ी जुम्हार, द्रबड़ी, दुआरु, डुगीगोठ, दलोतु, खब्बी, चार्डी ओर नागुणी और अन्य विभिन्न आकर्षक स्थानों का जायजा लिया और उक्त स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर चर्चा की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि इससे पहले उपायुक्त चंबा भी इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। गत माह आयोजित बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर संभावनाएं तलाशी गईं। बताया कि खब्बी धार ने पैराग्लाइडिंग, साइकिल रैली और एडवेंचर टूरिज्म के अलावा अन्य बड़ी संभावनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed