{"_id":"66e70235ae85230a0a0cc82e","slug":"explain-traffic-rules-to-nss-volunteers-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133196-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनएसएस स्वयंसेवियों को बताए यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनएसएस स्वयंसेवियों को बताए यातायात नियम
Sun, 15 Sep 2024 09:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पीएम श्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने पुलिस थाना डलहौजी का शैक्षणिक भ्रमण किया।
एनएसएस प्रभारी जगजीत शर्मा और मधु ठाकुर मौजूद रहे।स्वयंसेवियों ने पुलिस विभाग की कार्यशैली के साथ पुलिस कर्मियों से संवाद भी किया। थाना प्रभारी जगबीर सिंह और एएसआई विवेक शर्मा ने स्वयंसेवियों के सवालों के जवाब दिए और उनका मार्गदर्शन किया। कहा कि किसी भी प्रकार परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचित करें। पुलिस थाना स्टाफ ने स्वयंसेवियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल युग में बढ़ रहे साइबर क्राइम और नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और यातायात नियम तोड़ने पर चालान काटने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इससे पूर्व स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एनएसएस प्रभारी जगजीत शर्मा तथा मधु ठाकुर की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने स्कूल प्रांगण सहित एनएसएस वाटिका, खेल मैदान, स्कूल का रास्ता तथा स्कूल कैंपस में उगी झाड़ियों को काटा।