{"_id":"69ac5c6b4d5f679b690ade1a","slug":"experts-return-from-leave-patients-will-find-it-easier-to-get-treatment-chamba-news-c-88-1-ssml1006-176602-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छुट्टी से लौटे विशेषज्ञ, मरीजों को इलाज करवाने में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छुट्टी से लौटे विशेषज्ञ, मरीजों को इलाज करवाने में होगी आसानी
Sat, 07 Mar 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सोमवार से ओपीडी में पहले की तरह मरीजों की जांच करते आएंगे नजर
जनवरी और फरवरी में 50-50 फीसदी डॉक्टर गए थे एक महीने की छुट्टी पर
जिले के सैकड़ों मरीजों को मिलेगी राहत, ओपीडी में मिलेंगे सभी विशेषज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दो महीने बाद मरीजों को मेडिकल कॉलेज में सभी विशेषज्ञों की सेवाएं प्राप्त होंगी। विंटर वेकेशन अब खत्म हो चुके हैं। सोमवार को ओपीडी में मरीजों को एक नहीं, बल्कि दो-दो विशेषज्ञ मरीजों का इलाज करते नजर आएंगे।
ओपीडी के बाहर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक समय में ओपीडी में दो मरीजों की स्वास्थ्य जांच होगी। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज के 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर थे। उनकी छुट्टियां शनिवार को समाप्त हो गईं। सोमवार को जब ओपीडी खुलेंगी तो मरीजों को वहां सभी विशेषज्ञ पहले की तरह जांच करते नजर आएंगे। कई ऐसे मरीज भी थे जिनकी बीमारी का विशेषज्ञ के पास चल रहा था लेकिन विशेषज्ञों के छुट्टी पर जाने से ऐसे मरीजों को इलाज करवाने में परेशानी हो रही थी। अब नए और पुराने सभी मरीज आसानी से ओपीडी में विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।--
1000 तक रहती है मेडिकल कॉलेज में ओपीडी
जनवरी और फरवरी में डॉक्टर बारी-बारी से एक महीने के विंटर वेकेशन पर गए थे। मेडिकल कॉलेज में जिले भर से मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं। यही वजह है कि ओपीडी 1000 तक पहुंच जाती है। कैंसर और हृदय रोग विशेषज्ञ को छोड़कर अन्य सभी बीमारी के विशेषज्ञ मरीजों को उपलब्ध हो जाते हैं। इसके चलते जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से मरीज यहां अपनी बीमारी का उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
--
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि विंटर वेकेशन खत्म हो चुके हैं। सोमवार को ओपीडी में सभी विशेषज्ञ पहले की तरह अपनी सेवाएं देते नजर आएंगे।
--
विज्ञापन
जनवरी और फरवरी में 50-50 फीसदी डॉक्टर गए थे एक महीने की छुट्टी पर
जिले के सैकड़ों मरीजों को मिलेगी राहत, ओपीडी में मिलेंगे सभी विशेषज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दो महीने बाद मरीजों को मेडिकल कॉलेज में सभी विशेषज्ञों की सेवाएं प्राप्त होंगी। विंटर वेकेशन अब खत्म हो चुके हैं। सोमवार को ओपीडी में मरीजों को एक नहीं, बल्कि दो-दो विशेषज्ञ मरीजों का इलाज करते नजर आएंगे।
ओपीडी के बाहर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक समय में ओपीडी में दो मरीजों की स्वास्थ्य जांच होगी। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज के 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर थे। उनकी छुट्टियां शनिवार को समाप्त हो गईं। सोमवार को जब ओपीडी खुलेंगी तो मरीजों को वहां सभी विशेषज्ञ पहले की तरह जांच करते नजर आएंगे। कई ऐसे मरीज भी थे जिनकी बीमारी का विशेषज्ञ के पास चल रहा था लेकिन विशेषज्ञों के छुट्टी पर जाने से ऐसे मरीजों को इलाज करवाने में परेशानी हो रही थी। अब नए और पुराने सभी मरीज आसानी से ओपीडी में विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।