{"_id":"61e8125def75d9484f7939fd","slug":"experts-left-their-jobs-patients-are-in-trouble-chamba-news-sml397123014","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छोड़ गए विशेषज्ञ, मरीजों का स्वास्थ्य रामभरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी छोड़ गए विशेषज्ञ, मरीजों का स्वास्थ्य रामभरोसे
विज्ञापन
Experts left their jobs, patients' are in trouble
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से नौकरी छोड़कर कई विशेषज्ञ निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। नौकरी छोड़ने वालों में महिला विशेषज्ञ, सर्जन और शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल हैं, जो चंबा अस्पताल से नौकरी छोड़ चुके हैं। पहले अनुबंध आधार पर नियुक्त विशेषज्ञ नौकरी छोड़कर जा रहे थे लेकिन, अब नियमित विशेषज्ञ भी नौकरी छोड़ रहे हैं।
ऐसा नहीं है कि विशेषज्ञ किसी दूसरी जिले या राज्य में नौकरी करने की इच्छा जता रहे हैं बल्कि चंबा जिले में ही निजी अस्पतालों में ही सेवाएं दे रहे हैं। निजी अस्पताल में विशेषज्ञ भले ही मोटी कमाई कर रहे हैं लेकिन, गरीब मरीजों को अपने इलाज के लिए वहां मोटी कीमत चुकानी पड़ रही है। चंबा मेडिकल कॉलेज मौजूदा समय में एक महिला विशेषज्ञ के सहारे चल रहा है। जबकि, इस विभाग के दो विशेषज्ञ अपनी नौकरी छोड़कर चंबा के ही निजी अस्पताल में जा चुके हैं।
इसके अलावा कुछ समय पहले शिशु रोग विभाग और सर्जिकल विभाग से भी विशेषज्ञों ने अपनी नौकरी से त्याग पत्र दिया था। चंबा मेडिकल कॉलेज पहले ही सौ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों के नौकरी छोड़ने से हालात बेकाबू हो सकते हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि यह बात सही है कि चंबा मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ नौकरी छोड़ गए हैं। इसके बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। सरकार से चंबा में अतिरिक्त विशेषज्ञों की तैनाती करने की मांग की गई है।