फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Exhibition of traditional dishes organized in Pangi

पांगी में लगाई परंपरागत व्यंजनों की प्रदर्शनी

Wed, 21 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of traditional dishes organized in Pangi
पांगी में परंपरागत व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा (पांगी)। बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए पांगी में महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के तत्वावधान में पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई है। आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि धात्री, गर्भवती महिलाओं और बच्चों में पौष्टिक आहार के प्रति जागरुकता लाने के लिए एक से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इसकी थीम ‘ट्रेडिशनल फूड फॉर वूमेन एंड चाइल्ड इन ट्राइबल एरियाज’ रखी गई है। प्रदर्शनी में पौष्टिक परंपरागत भोजन और भोजन में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। कहा कि लोगों को अपने घरों में बच्चों के आहार में पौष्टिक तत्व युक्त भोजन उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विशेष कर सत्तू को को भी प्रदर्शित किया गया है। सत्तू जौ के आटे में घी और शहद मिलाकर बनाया जाता है जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं चुकरी की रोटी जिसमें चुकरी नामक पौधे के पत्तों को सुखा कर गेहूं के आटे में मिलाकर बनाया जाता है। इससे पेट की समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में अंकुरित चने, देसी पनीर, ठांगी, देसी घी, सियूल, दूध, दही आदि उत्पाद शामिल हैं। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी पांगी रजनीश शर्मा, सहायक अनुसंधान अधिकारी ललित शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed