फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Exhibition of child scientists to be held in Chamba

Chamba News: चंबा में सजेगी बाल वैज्ञानिकों की प्रदर्शनी

Thu, 22 Oct 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of child scientists to be held in Chamba
कांगड़ा के विद्यार्थी भी दिखाएंगे हुनर, मॉडल तैयार करने के लिए चयनित बच्चों को मिलते हैं 10 हजार रुपये
विज्ञापन

जोन स्तरीय आयोजन में नवाचारी विचारों को मिलेगा मंच, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर
पंकज सलारिया
चंबा। बाल वैज्ञानिकों के नवाचारी विचारों को मंच देने के लिए इस बार चंबा में इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें चंबा और कांगड़ा जिले के विद्यार्थी अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए प्रयोगों की उपयोगिता समझाने का अवसर मिलेगा।
इससे पहले कांगड़ा और हमीरपुर में जोन स्तरीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनियां आयोजित हो चुकी हैं। अब चंबा में होने वाली प्रदर्शनी में दोनों जिलों के विद्यार्थी अपने मॉडल के साथ भाग लेंगे। हालांकि, आयोजन की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पायर मानक योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नए आविष्कारों के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत विद्यार्थी अपने नवाचारी विचार ऑनलाइन माध्यम से भेजते हैं। चयनित विचारों पर मॉडल तैयार करने के लिए विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस राशि से वे अपने विचार को मॉडल का रूप देकर प्रदर्शनी में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विद्यार्थी मॉडल के पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांत और उसकी उपयोगिता की जानकारी भी देते हैं। जोन स्तरीय आयोजन में चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलता है। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने मॉडल प्रस्तुत कर सकते हैं। इस तरह योजना विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से आगे बढ़कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाने का मंच देती है। इंस्पायर के जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि इस बार चंबा को प्रदर्शनी की मेजबानी मिली है। आयोजन का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed