फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   every aanganbadi center should be toilet

हर आंगनबाड़ी में होने चाहिए शौचालय

Tue, 28 Mar 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Tue, 28 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन

चंबा जिले में 6 वर्ष तक की आयु के 49,525 बच्चों को विशेष पोषाहार कार्यक्रम के तहत पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शुभकरण सिंह ने मंगलवार को बचत भवन में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विशेष पोषाहार कार्यक्रम के तहत जिले में 9,410 गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी लाभान्वित किया जा रहा है।

चंबा में 1,422 आंगनबाड़ी केंद्रों और 73 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बाल विकास परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। पूर्व शाला शिक्षा कार्यक्रम के तहत 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पूर्व शाला शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन


इस समय जिले में इस योजना के तहत 9,912 लड़कों जबकि 10,085 लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए पूर्व शाला शिक्षा मुहैया की जा रही है। बेटी है अनमोल योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों में जन्मी दो लड़कियों को 10000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में अब तक बेटी है अनमोल योजना के तहत जिले में पहली से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाली लड़कियों को इस योजना के तहत एक करोड़ 66 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है।


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय और पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने जिले में संचालित बाल- बालिका आश्रमों के औचक निरीक्षण की जरूरत पर भी जोर दिया। इस समय जिले के पांच बाल- बालिका आश्रमों में 147 बच्चे रह रहे हैं। इस दौरान राजीव गांधी किशोरी सशक्तीकरण योजना (सबला) की समीक्षा भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed