फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Even before the announcement of the candidates from the party

पार्टी से टिकट मिलने से पहले दावेदारों ने अपनी टिकटें कर दी पक्की

Sun, 16 Oct 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Even before the announcement of the candidates from the party
चंबा। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सियासी पारा काफी चढ़ गया है। किसी भी पार्टी ने यहां अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अब तक नहीं की है, लेकिन दावेदार अपनी सीट पक्की मानकर चुनाव प्रचार में डट गए हैं।
विज्ञापन

लोगों को यही कह रहे हैं कि उन्हें पार्टी की टिकट मिल चुकी है। बस आधिकारिक तौर पर पार्टी की घोषणा होना बाकी है। इसको लेकर विधानसभा क्षेत्र चंबा, भरमौर और चुराह के लोग काफी असमंजस में हैं। उन्हें यही समझ में नहीं आ रहा है कि भाजपा और कांग्रेस का इस बार प्रत्याशी कौन होगा। दोनों पार्टियों से दो या तीन दावेदार टिकट के लिए मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन

सभी दावेदार अपने-अपने नाम की टिकट पक्की बता रहे हैं। कई दावेदारों ने अपने पोस्टर बनाकर दीवारों पर चिपका दिए हैं। तो कईयों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। हालांकि इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के मौजूदा विधायक भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। ऐसे में मतदाताओं के लिए यह समझना मुश्किल हो रहा है कि इस बार चुनाव में किस पार्टी का कौन प्रत्याशी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करें विधानसभा क्षेत्र चुराह की तो यहां विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के अलावा मसरूंड पंचायत के पूर्व प्रधान नरेश रावत सहित अन्य दावेदार मैैदान में टिकट के लिए डटे हैं। कांग्रेस में पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस नेता प्रकाश भूटानी, यशवंत खन्ना सहित अन्य मैदान में हैं। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक जिया लाल, आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक जनक राज, अनिल ढ़कोग मैदान में हैं। कांग्रेस में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, युवा नेता सुरजीत भरमौरी, जिप सदस्य ललित ठाकुर टिकट की दौड़ में हैं। चंबा विस क्षेत्र में वर्तमान विधायक पवन नैयर, युवा नेता धीरज नरयाल, इंदिरा कपूर टिकट की दौड़ में हैं। कांग्रेस में नीरज नैयर, राज सिंह ठाकुर टिकट की दौड़ में हैं। हालांकि राज सिंह ठाकुर अब हर्ष महाजन के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed