फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Even before joining the job, time has become a stone

नौकरी ज्वाइन करने से पहले ही काल बन गया पत्थर

Fri, 07 Jan 2022 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Even before joining the job, time has become a stone
चंबा-पठानकोट उच्चमार्ग पर पंजपुला के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर से चकनाचूर हुई कार। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पंजपुला के पास हुई कार दुर्घटना में युवक की मौत परिजनों को ताउम्र के लिए गहरे जख्म दे गई। पहाड़ी से काल रूपी पत्थर ऐसा गिरा कि पिता की सेवानिवृत्ति के बाद परिवार का सहारा बनने की उम्मीद अब सदा के लिए खत्म हो गई। पिता को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में नूरपुर के युवक की मौत हो गई। जिले के पुलिस थाना डलहौजी के बनीखेत चौकी क्षेत्र के तहत हुए दर्दनाक हादसे में मौत का शिकार हुआ युवक नौकरी की ज्वाइनिंग देने के लिए चंबा रवाना हुआ था। 24 वर्षीय सौरभ मेहरा अपने पिता के साथ सुबह अपने घर वार्ड नंबर 3, चौगान, नूरपुर जिला कांगड़ा से चंबा के लिए रवाना हुआ। वहीं, पंजपुला के पास अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में कार के आ जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक युवक के पिता मनोहर लाल और चालक सुनील कुमार मामूली घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक को जेई की सरकारी नौकरी मिली थी, जिसकी ज्वाइनिंग करने वह अपने पिता संग चंबा के लिए निकला था। वहीं, होनी को कुछ और ही मंजूर था। दर्दनाक हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तो वहीं नूरपुर क्षेत्र में भी घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed