{"_id":"67757ef2656ee839c70b7e69","slug":"even-after-three-days-the-body-was-not-identified-the-last-rites-were-performed-chamba-news-c-88-1-ssml1006-140904-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं, करवाया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं, करवाया अंतिम संस्कार
Wed, 01 Jan 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट एनएच पर चेहली वर्षा शालिका के पास मिले अज्ञात शव का नगर परिषद की तरफ से अंतिम संस्कार किया गया। 72 घंटे तक पुलिस ने शव को चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में शिनाख्त के लिए रखा था। इसको लेकर जिला के सभी थानों में सूचना भी दी। लेकिन, तीन दिन तक कोई भी शव की शिनाख्त करने नहीं पहुंचा तो विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए नगर परिषद को सौंप दिया। नप के कर्मचारियों ने भगोत श्मशानघाट में शव को जलाया।
मृतक नेपाली मूल का था। इसके चलते चंबा में उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि तीन दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं होने पर बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक नेपाली मूल का था। इसके चलते चंबा में उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि तीन दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं होने पर बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन