फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Even after a month, three BMOs did not join

Chamba News: एक माह बाद भी तीन बीएमओ ने नहीं किया ज्वाइन

Sat, 19 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Even after a month, three BMOs did not join
एक माह बाद भी तीन बीएमओ ने नहीं किया ज्वाइन
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड किलाड़, तीसा और भरमौर में हुए थे तैनाती के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरकारी आदेशों के एक महीने बाद भी तीन खंड चिकित्सा अधिकारियों ने आकांक्षी जिले में अपनी तैनाती नहीं दी। सरकार भी चंबा में उनकी तैनाती करवाने में नाकाम होती दिखाई दे रही है। सरकार ने स्वास्थ्य खंड चूड़ी में तैनात खंड चिकित्सा अधिकारी का भी तबादला जिले से बाहर कर दिया है। लोग अब यही समझ रहे हैं कि सरकार मात्र दिखावे के लिए चंबा में डाॅक्टरों की तैनाती के आदेश निकाल रही है। यही वजह है कि आदेशों के बाद कोई डॉक्टर यहां ज्वाइन ही नहीं करता। पिछले कई सालों से जिले में बीएमओ के पद खाली पड़े हैं। इन्हें भरने के लिए सरकार गंभीर नहीं दिख रही है।
स्वास्थ्य खंड भरमौर में सरकार ने डॉ. अनुपम शर्मा, तीसा में अरविंद टंडन और किलाड़ में अजय वर्मा की तैनाती के आदेश निकाले थे लेकिन, इन तीनों में से किसी ने भी ज्वाइन नहीं किया। लोग जहां बीएमओ के पद भरने की उम्मीद जता रहे थे, तो उन्हें यह जानकारी मिली कि सरकार ने चूड़ी में तैनात बीएमओ को भी यहां से ट्रांसफर कर दिया है। जबकि, बीएमओ के जो पद पहले से खाली चल रहे थे, वे अभी भी खाली ही पड़े हैं। स्थानीय लोगों हंसराज, केवल कुमार, रवि कुमार, चैन लाल, देसराज, मनीष, सूरज, योगराज और प्यार सिंह ने बताया कि सरकार यदि चाहे तो सख्ती करके इन अधिकारियों को चंबा में तैनात करवा सकती है। सरकार की मंशा ही इन पदों को भरने की नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि तीन बीएमओ ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। चूड़ी में तैनात बीएमओ का भी तबादला हो चुका है। इस बाबत सरकार को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed