{"_id":"5f4fdda78ebc3e54a27661ed","slug":"esitation-chamba-news-sml3438018108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओं को लेकर चरड़ा के युवाओं ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओं को लेकर चरड़ा के युवाओं ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र की चरड़ा पंचायत में मूलभूत सुविधाएं न होने पर बुधवार को युवाओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवाओं ने सरकार व प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर चरड़ा पंचायत में फोर-जी नेटवर्क व सड़क सुविधा मुहैया न करवाई गई तो युवा भूख हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे। उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कीष युवाओं का कहना है कि चरड़ा पंचायत में फोर-जी नेटवर्क व सड़क सुविधा किसी सपने से कम नहीं है। स्कूलों में अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। जिस कारण छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इन मांगों को लेकर बुधवार को चरड़ा पंचायत के युवाओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल युवाओं में सुनील राणा, राकेश कुमार, अक्षय वर्मा, आकाश वर्मा, परविंदर कुमार, सनी सूर्यवंशी, तनु राणा, कुलदीप कुमार, दिनेश कुमार, सनी वर्मा, चम्पू ठाकुर व भूपेन्द्र का कहना है कि उपरोक्त मांगें जिला प्रशासन के समक्ष लंबे समय से रखी जा रही हैं लेकिन प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आज दिन तक सिर्फ आश्वासन ही मिले। 23 अगस्त को विस उपाध्यक्ष चरड़ा पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनने आए थे। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद 31 अगस्त तक समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया था लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाए। इसलिए युवाओं को प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो समस्त पंचायत की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।