फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Entry to the new bus terminal will no longer be allowed without a slip.

Chamba News: नए बस अड्डे में अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एंट्री

Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Entry to the new bus terminal will no longer be allowed without a slip.
नए बस स्टैंड में दो पहिया वाहनों के लिए लगाई रस्सी : संवाद
प्रवेश द्वार पर लगाया बैरियर, 50 रुपये की पर्ची कटवाने के बाद ही अंदर जाएंगे दोपहिया वाहन
विज्ञापन

अवैध पार्किंग रोकने के लिए निगम ने उठाया कदम, मनमानी करने पर की जाएगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नया बस अड्डा परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और अनधिकृत प्रवेश पर लगाम कसने के लिए परिवहन निगम ने सख्त व्यवस्था लागू कर दी है। अब कोई भी दोपहिया वाहन बिना पर्ची कटवाए बस स्टैंड परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। निगम ने बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार पर रस्सी लगाकर बैरियर तैयार किया है जहां कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। पर्ची की जांच के बाद ही बाइक और स्कूटर चालकों को परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
एचआरटीसी के इस फैसले के तहत दोपहिया वाहन चालकों को बस स्टैंड में प्रवेश के लिए 50 रुपये की पर्ची कटवानी होगी। बिना पर्ची किसी भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। निगम का मानना है कि लंबे समय से बड़ी संख्या में लोग अपने दोपहिया वाहन बिना अनुमति बस स्टैंड परिसर में खड़े कर देते थे जिससे यात्रियों की आवाजाही, बसों के संचालन और पार्किंग व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब बस स्टैंड परिसर में केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रवेश द्वार पर तैनात कर्मचारी प्रत्येक वाहन की जांच करेंगे और पर्ची देखने के बाद ही बैरियर खोला जाएगा। इससे परिसर में अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित होगी। निगम ने नियमों की अनदेखी करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है। बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने या नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने कहा कि निजी बसों से पहले ही बस स्टैंड में प्रवेश के लिए 100 रुपये की पर्ची ली जाती है। अब दोपहिया वाहनों के लिए भी शुल्क और प्रवेश नियंत्रण लागू कर दिया है। इससे बस स्टैंड की व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। यह कदम यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बस स्टैंड परिसर में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed