फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ensure the interests of the gardeners by holding a meeting with the commission agents' organizations: Negi

आढ़ती संगठनों के साथ बैठक कर बागवानों के हित सुनिश्चित करें : नेगी

Fri, 17 Oct 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ensure the interests of the gardeners by holding a meeting with the commission agents' organizations: Negi
चुराह (चंबा)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कृषि उपज विपणन समिति और उद्यान विभाग के अधिकारी आढ़ती संगठनों के साथ बैठक करें और बागवानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को चुराह के विश्राम गृह में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। मंत्री ने बागवानों से संवाद करते हुए कहा कि वे प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं से जुड़कर अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत बागवानों को उपलब्ध करवाए जाने वाले पौधों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और पौधे केवल गुणवत्ता जांच के उपरांत ही वितरित किए जाएं।
विज्ञापन

जगत सिंह नेगी ने बागवानों को सघन बागवानी तकनीक अपनाने की सलाह देते हुए उद्यान विभाग को पौधों की मांग सूची समय रहते तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग नियमित अंतराल पर ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करें, ताकि बागवान नई तकनीकों से अवगत रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से वन अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त कर उसका अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेता यशवंत सिंह खन्ना ने मंत्री का स्वागत करते हुए चुराह विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने नागरिक चिकित्सालय तीसा में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती और राजस्व विभाग में रिक्त पदों को भरने की मांग की। कार्यक्रम में उपनिदेशक उद्यान डॉ. प्रमोद शाह ने विभागीय योजनाओं और आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला कृषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, दिलदार अली बट्ट और एसडीएम अंकुर ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed