{"_id":"6afb36248ef9cd528e0bdcd8","slug":"employment-oriented-courses-to-be-introduced-in-13-schools-in-chamba-chamba-news-c-88-1-cmb1003-203122-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा के 13 स्कूलों में शुरू होंगे रोजगारपरक पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा के 13 स्कूलों में शुरू होंगे रोजगारपरक पाठ्यक्रम
Mon, 16 Nov 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सत्र 2026-27 के लिए केंद्र ने दी मंजूरी, नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
नलसाजी, खेती, स्वास्थ्य, पर्यटन और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सात क्षेत्रों में सीखेंगे हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 13 सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए रोजगारपरक विषय शुरू होंगे। केंद्र सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में इन विषयों को पढ़ाने की मंजूरी दी है। इससे विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ विभिन्न व्यवसायों का व्यावहारिक ज्ञान भी मिलेगा।
चुराह विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय लेसवं में नलसाजी, नैला में कृषि और अनियुंडा में खुदरा कारोबार विषय पढ़ाया जाएगा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के बलेरा स्कूल में स्वास्थ्य सेवा, जबकि भरमौर के बंदला और चूड़ी में सूचना प्रौद्योगिकी तथा चड़ी में पर्यटन एवं आतिथ्य विषय शुरू होगा।
डलहौजी क्षेत्र के धुत्ता में स्वास्थ्य सेवा, सुरंगानी में नलसाजी, करवाल में सूचना प्रौद्योगिकी, सकरेरा में पर्यटन एवं आतिथ्य और दहरोग में कृषि विषय की कक्षाएं लगेंगी। वहीं, भटियात क्षेत्र के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सिहुंता में सौंदर्य एवं स्वास्थ्य देखभाल विषय शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इन पाठ्यक्रमों के तहत नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को संबंधित क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी। जिला समन्वयक केवल शर्मा ने बताया कि जिले के 13 स्कूलों में रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी मिली है।
--