{"_id":"604906058ebc3ed515350969","slug":"employees-of-nanal-project-strike-for-demands-chamba-news-sml363816377","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननाल प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननाल प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल
विज्ञापन
चंबा। चुराह में चल में रहे ननाल प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर हड़ताल कर दी है। हड़ताल पर जाने से पूर्व कर्मचारियों ने साइट इंचार्ज को एक ज्ञापन सौंपकर सूचना दी। साथ ही श्रम विभाग के अधिकारी को भी फोन पर अपने साथ हो रहे अत्याचार से अवगत करवाया। हड़ताल पर गए कर्मचारियों में हुसैन खान, कुलदीप सिंह, मंजूर खान, गुलाम हुसैन, यासीन खान, नसीर मोहम्मद, जमात अली, पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व दीन मोहम्मद ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले माह भी हड़ताल की थी। पांच फरवरी को कंपनी प्रबंधन को सुनवाई के लिए श्रम विभाग के जिला मुख्यालय कार्यालय में बुलाया गया तो वहां पर कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था।
इसके चलते कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी। लेकिन कंपनी ने अपने आश्वासन को पूरा नहीं किया, कर्मचारियों की मांगें आज भी अधूरी हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को चार सालों से वेतन बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा चार सालों से छुट्टियों का पैसा भी जारी नहीं किया गया है। एरियर देने के नाम पर भी कंपनी कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। इन मांगों को लेकर कर्मचारियों ने श्रम विभाग में भी अपनी शिकायत दे रखी है। श्रम विभाग के अधिकारी के समक्ष हर बार मांगें पूरी करने की बात कहते हैं। लेकिन बाद में मुकर जाते हैं। कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे अपने काम पर नहीं लौटेंगे।
कंपनी के साइट इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने उन्हें अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा हैं। कंपनी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का प्रयास कर रही है।