{"_id":"66e5b8a9b90161de1309baa9","slug":"employees-appointed-before-may-14-2003-will-meet-cm-chamba-news-c-88-1-cmb1003-133092-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीएम से मिलेंगे 14 मई 2003 से पहले नियुक्त कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीएम से मिलेंगे 14 मई 2003 से पहले नियुक्त कर्मचारी
न्यू पेंशन स्कीम और जेबीटी बैच 2006-08 की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्त्रोंत-संवाद
Link Copied
चंबा। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एवं जेबीटी बैच 2006-08 के कर्मचारियों की संयुक्त बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल ने की।
विज्ञापन
इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में मिलने को लेकर चर्चा की गई। जरयाल ने बताया कि 14 मई, 2003 से पहले नियुक्त कर्मचारियों के 450 करोड़ वापस लाने के लिए वे सीएम से मिलेंगे। कर्मचारियों की मांगों को रखा जाएगा। बताया कि केवल शिक्षा विभाग में ही लगभग 7000 से अधिक कर्मचारी हैं, जिनका लगभग 3500 करोड़ एकमुश्त वापस आएगा। बताया कि शिमला में शिष्टाचार भेंट के साथ 9000 करोड़ में से जो पैसा पहले आ सकता है, उसे पहले लाने के बारे में चर्चा की जाएगी। प्रदेश के 7 से 8 हजार कर्मचारी ऐसे हैं, जो केंद्र सरकार की ओर से जारी तीन मार्च 2023 की अधिसूचना के तहत इस लाभ के पात्र है। यह पैसा वापस आने से कर्मचारियों सहित सरकार को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।