फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Employee dies after falling from electric pole in Makalwani

मकलवानी में बिजली खंभे से नीचे गिरने से आउट सोर्स कर्मचारी की मौत

Mon, 20 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Employee dies after falling from electric pole in Makalwani
चंबा। टिकरीगढ़ के पास मकलवानी में बिजली लाइनों के रखरखाव के दौरान खंभे से गिरने से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। उसकी पहचान तारिक हुसैन (35) पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी गांव परवल, डाकघर गोहा, तहसील मटमल, जिला डोडा (जम्मू कश्मीर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बारह बजे के करीब बिजली के तार की मरम्मत की जा रही थी। तारिक हुसैन के साथ जसौरगढ़ का कादर खान भी काम कर रहा था। दोनों खंभे पर चढ़े थे। उसी दौरान अचानक तारिक हुसैन का तार पर हाथ छुट गया। इससे वह नीचे गिर गया और घायल हो गया। साथी उसे सिविल अस्पताल तीसा ले गए। डॉक्टर के उपचार करने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने साथ काम करने वाले लोगों के बयान कलमबद्ध किए। साथ ही घटना की जानकारी तारिक के परिजनों को देकर उन्हें तीसा बुलाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। खंभे से व्यक्ति के गिरने की घटना की पुलिस जांच कर रही है। इस हादसे में बिजली बोर्ड और संबंधित ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। बिजली तार की मरम्मत में काम करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। इसकी वजह से उपरोक्त घटनाएं घटित हो रही हैं। फिलहाल उपरोक्त घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि बिजली के खंभे से गिरने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed