{"_id":"674df1f97edb5e72f80372ec","slug":"electricity-supply-could-not-be-restored-in-teesa-hospital-even-for-the-third-day-chamba-news-c-88-1-ssml1006-138572-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा अस्पताल में तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा अस्पताल में तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई बिजली आपूर्ति
Tue, 03 Dec 2024 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
चंबा के तीसा अस्पताल में छाया अंधेरा। स्रोत : जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में तीसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते मरीजों को रात के समय ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। तीन दिन पहले अचानक खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदलने में बिजली बोर्ड नाकाम हो रहा है। इसका खामियाजा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों के साथ-साथ तीसा गांव में भी बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। इस कारण लोग काफी परेशान हैं। महिलाओं को रात का खाना अंधेरे में बनाना पड़ रहा है।
स्कूली बच्चों को मोमबत्ती जलाकर अपनी पढ़ाई करनी पड़ रही है। सर्दी के मौसम में जहां ठंड अपनी चरम पर पहुंच रही है। ऐसे में बिना बिजली रहना काफी मुश्किल है। अस्पताल में मरीज और गांव में स्थानीय लोग बिजली न आने से परेशान हैं। लोगों में मनीष कुमार, हंसराज, केवल, सुरेंद्र, भाग चंद, रवि कुमार और नरेंद्र ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली की आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए। उधर, बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर ने बताया कि बिजली की आपूर्ति को जल्द बहाल करवा दिया जाएगा।