फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity restored in Pangi's Murch after 21 days

Chamba News: पांगी के मुर्छ में 21 दिन बाद बहाल हुई बिजली

Sat, 06 May 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity restored in Pangi's Murch after 21 days
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुर्छ गांव में आखिरकार 21वें दिन विद्युत सप्लाई सुचारु हो गई। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आठ घंटों के बाद विद्युत सप्लाई को सुचारु करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। गांववासियों ने आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल समेत विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों का आभार जताया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत आते मुर्छ गांव में बिजली आपूर्ति बंद पड़ गई थी। विद्युत सप्लाई बंद होने से लोग अपने बिजली उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे थे। इतना ही नहीं, बिजली सप्लाई के अभाव में स्कूली बच्चों, गृहिणियों और बीमार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से मुर्छ गांव में बिजली सप्लाई को सुचारु करवाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आठ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लाइन को बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। पांगीवासियों शेेर सिंह, धर्म सिंह, राम सिंह, पिंकी देवी, माघी देवी, भाग सिंह, डोलमा आदि ने बताया कि बिजली बोर्ड प्रबंधन को विद्युत सप्लाई को सुचारु रखने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए। गांव में 21 दिन बाद बिजली सप्लाई बहाल हो पाई है। उन्होंने आवासीय आयुक्त और बोर्ड अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed