फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity is running along the strips, villages are burning due to the chaos.

Chamba News: पट्टियां के सहारे दौड़ रहा करंट, अव्यवस्था से झुलस रहे गांव

Fri, 24 Oct 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Oct 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity is running along the strips, villages are burning due to the chaos.
चंबा। सरकारें बदलीं... वादे बदले, लेकिन साहो क्षेत्र की सराहन पंचायत का ट्रांसफार्मर नहीं बदला। 25 साल पुराने इस ट्रांसफार्मर का हाल यह है कि थोड़ी सी हवा चले तो छह गांवों में अंधेरा छा जाता है। कपड़ों की पट्टियां कर इसे जुगाड़ से बांधा गया है। यह ट्रांसफार्मर अब तक गिरा नहीं, यही सबसे बड़ा करिश्मा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूरे क्षेत्र को जहां 100 केवी के ट्रांसफार्मर की दरकार है, जबकि 25 केवी का यह पुराना ट्रांसफार्मर आज भी किसी तरह अपनी आखिरी सांसें गिनते हुए सरकारी लापरवाही का ‘हाई वोल्टेज नमूना’ बन गया है। पंचायत के अधीन लचौड़ी, उआहणा, सराहन, उग्रासन, अजासन और अमलैरी गांव आते हैं। शुक्रवार को हुई दिशा समिति की बैठक में जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के समक्ष यह मामला उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग रखी कि सराहन पंचायत में 25 केवी की जगह 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, ताकि क्षेत्र में बार-बार अंधेरा न छाए। मनु ने बताया कि साहो क्षेत्र के अधीन सराहन समेत नौ पंचायतों में बिजली व्यवस्था संभालने के लिए केवल तीन कर्मचारी तैनात हैं। इन तीनों पर 70 ट्रांसफार्मरों की जिम्मेदारी है। नतीजा यह कि एक साथ कई जगह लाइन में खराबी आए तो लोगों को ज्यादा देर तक अंधेरे में रहना पड़ता है। इन कर्मचारियों की मेहनत से व्यवस्था जैसे-तैसे चल रही है, वरना गांव में जुगाड़ की जगह मोमबत्ती का जमाना लौट आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया आश्वासन
बैठक में मौजूद चंबा मंडल अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर और सहायक अभियंता प्रवेश ठाकुर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी समय में ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। वहीं, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने भी इसे बदलवाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed