फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electricity connection will cut

370 लोगों के अस्थायी बिजली कनेक्शन कटेंगे

Thu, 17 Jun 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
electricity connection will cut
चंबा। विद्युत उपमंडल द्वितीय के तहत बिजली बिलों की अदायगी न करने वालों पर बोर्ड प्रबंधन ने शिकंजा कस दिया है। बोर्ड प्रबंधन ने 370 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। दस दिन में बकाया बिल राशि जमा करवाने पर ही डिफाल्टर उपभोक्ताओं रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विद्युत उपमंडल के तहत खज्जियार, चमीणू, सरोल, मरेड़ी, साहो परिक्षेत्र के तहत 370 उपभोक्ता समयानुसार बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। बिजली बिलों की अदायगी न करने से बिजली बोर्ड के पास पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। बोर्ड प्रबंधन के सूत्रों की मानें तो कई बार इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बोर्ड नोटिस जारी कर चुका है। बावजूद इसके बिलों की पूरी राशि अभी तक जमा तक नहीं करवाई गई है। इसके चलते अब बोर्ड प्रबंधन ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि 370 उपभोक्ताओं से बोर्ड ने 17 लाख 20 हजार 217 रुपये बिलों के रूप में वसूलने हैं। कई बार उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की गई। कहा कि दस दिनों के भीतर यदि उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को बिलों की राशि सहित 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed