फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity and water will be cut for five hundred building owners and shopkeepers

500 गृह मालिकों और दुकानदारों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

Tue, 22 Mar 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity and water will be cut for five hundred building owners and shopkeepers
चंबा। शहर स्थित पांच सौ घरों और दुकानों के बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाएंगे। नगर परिषद चंबा ने इसके लिए फरमान जारी किए हैं। स्वच्छ चंबा अभियान के तहत शहर के 11 वार्डों में तैनात कर्मियों को कूड़ा-कचरा न देने वाले लोगों पर यह गाज गिरेगी। नगर परिषद के आदेशों के बाद कूड़ा-कचरा न देने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। 16 मार्च को नगर परिषद की साधारण स्थायी समिति की बैठक में बाकायदा इस पर मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय चंबा के 11 वार्डों सुल्तानपुर, जनसाली, सुराड़ा, चौंतड़ा, कसाकड़ा, हटनाला, सपड़ी, चौगान, हरदासपुरा, धड़ोग और जुलाहकड़ी के तहत नगर परिषद के पांच हजार गृह मालिक पंजीकृत हैं। साढ़े चार सौ दुकानदार पंजीकृत हैं। इसके अलावा 800 निजी दुकानें हैं। शहर के गृह मालिकों और दुकानदारों से डोर-टू-डोर कूड़ा-कर्कट एकत्रित करने की एवज में 50 रुपये से लेकर दो हजार रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन

नप चंबा ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा-कर्कट एकत्रित करने की योजना आरंभ की है लेकिन, कुछ लोगों के सहयोग न करने से यह योजना पूरी तरह साकार नहीं हो पा रही है। साफ-सफाई का कार्य देखने वाले ठेकेदारों के कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करते हैं तो वहीं, स्वयं सहायता समूहों के लोगों को कूड़ा-कर्कट उठाए जाने की एवज में पैसे एकत्रित करने का जिम्मा सौंपा गया है। बावजूद इसके शहर के कुछ लोग और दुकानदार न तो सफाई कर्मियों को कूड़ा-कर्कट दे रहे हैं और न ही पैसों की अदायगी कर रहे हैं। नप ने कई मर्तबा शहरवासियों को इसके बारे में अवगत करवाया। बावजूद इसके पांच सौ के करीब शहरवासियों और दुकानदारों ने इन आदेशों को हल्के में ही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने कहा कि घरों-दुकानों का कूड़ा न देने वाले पांच सौ लोगों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने लोगों से घरों का गीला-सूखा कूड़ा-कचरा नगर परिषद की ओर से नियुक्त किए गए कर्मचारियों को देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed