फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electric bus runs on Kuddi-Hobar route

Chamba News: कुड्डी-होबार रूट पर दौड़ी इलेक्टि्रक बस

Thu, 26 Feb 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Electric bus runs on Kuddi-Hobar route
धर्मशाला मंडल के डीएम पंकज चड्ढा चुवाड़ी बस स्टैंड में इलेट्रिकल बस को कुड्डी–होबार रूट पर हरी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में चुवाड़ी बस स्टैंड से इलेक्टि्रक बस रवाना हुई। धर्मशाला मंडल के डीएम पंकज चड्ढा की अगुवाई में बस को ट्रायल के तौर पर कुड्डी-होबार रूट पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों में नई तकनीक से सुसज्जित बस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यह इलेक्टि्रक बस इलेक्ट्रा कंपनी की ओर से निर्मित है और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। बस पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है।
विज्ञापन

इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ध्वनि रहित संचालन प्रणाली के कारण सफर शांत और आरामदायक रहेगा। बस में 30 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में यह एकमात्र इलेक्टि्रक बस है जिसका विभिन्न स्थानों पर परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुवाड़ी बस स्टैंड पर इसका ट्रायल सफल रहा और कुड्डी-होबार रूट पर संचालन के दौरान यात्रियों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की पर्यावरण हितैषी बसों की संख्या बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed