फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electiricity board release 330 notice to consumer chama sihunta

50 लाख रूपये का बिजली बिल दबा बैठे 330 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी

Sun, 05 Jan 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
electiricity board release 330 notice to consumer  chama sihunta
सिहुंता (चंबा)। लंबे समय से बिजली बिल की अदायगी नहीं करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड सिहुंता ने शिकंजा कस दिया है। इसके तहत 330 विद्युत उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

इसमें विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को आदेश दिए हैं कि वह जल्द बिजली का बिल जमा करवाएं। अन्यथा बोर्ड की ओर से आगामी कार्रवाई करते हुए अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत बोर्ड के इन निर्देशों के चलते क्षेत्र में हड़कंप मंच गया है। जानकारी के अनुसार है कि उपभोक्ताओं को करीब 50 लाख रुपये की अदायगी करनी है।
विज्ञापन

नोटिस में कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले छह माह से बिजली बिल की अदायगी नहीं की है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। ऐसे में विद्युत बोर्ड की परेशानियां बढ़ती जा रही है। हालांकि, इस बारे में वह कई बार निर्देश जारी कर चुके हैं। मगर विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाने की जहमत तक नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब विद्युत बोर्ड ने नोटिस जारी कर बिजली बिल वसूलने की योजना बनाई है। ताकि बोर्ड को किसी प्रकार का घाटा न उठाना पड़े। विद्युत बोर्ड सिहुंता के सहायक अभियंता कुलजीत परमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 330 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed