फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electiricity board notice to 235 consumer banikhet

बोर्ड ने बकलोह के 235 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को जारी किए नोटिस

Sat, 07 Dec 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
electiricity board  notice to 235  consumer  banikhet
बनीखेत (चंबा)। विद्युत बोर्ड ने बकलोह के अंतर्गत 235 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को लंबित बिल चुकाने का नोटिस जारी किया है। इन उपभोक्ताओं ने बोर्ड के 7.72 लाख रुपये पर कुंडली मार रखी है। उपभोक्ता इस धनराशि को अदा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसको लेकर बोर्ड ने 235 उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करके 15 दिन के भीतर लंबित बिल अदा करने के निर्देश दिए हैं। अगर नोटिस मिलने के बाद भी उपभोक्ता लंबित बिल अदा नहीं करते हैं, तो बोर्ड उनके बिजली कनेक्शन को काट देगा।
विज्ञापन

बिजली का लंबित बिल भरने के लिए उपभोक्ताओं को नोटिस ऑनलाइन जारी किए हैं। अगर डिफॉल्टर उपभोक्ताओं ने 15 दिन के अंदर बिजली का पेंडिंग बिल अदा नहीं किया तो सॉफ्टवेयर ऑटोमेटिकली बिजली काटने के आदेश जारी कर देगा। परिणामस्वरूप उनका कनेक्शन अस्थायी रूप से सिस्टम में कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होने पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता मौके पर जाकर कनेक्शन को अस्थायी तौर पर काट देगा। इसके बाद डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को पेंडिंग बिल के साथ 250/-रुपए की अलग से दोबारा कनेक्शन करवाने की फीस मंडल कार्यालय बकलोह में देनी पड़ेगी।

अन्यथा उनका कनेक्शन सिस्टम में स्थायी नहीं होगा। बोर्ड के सहायक अभियंता सतीश ठाकुर ने बताया कि 235 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन के भीतर उपभोक्ताओं को लंबित बिल चुकाना होगा। अन्यथा उनका अस्थायी तौर पर बिजली कनेेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed