फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elections for the President and General Secretary of the Trade Board will be held on May 9.

Chamba News: व्यापार मंडल के प्रधान और महासचिव के चुनाव नौ मई को होंगे

Sun, 28 Apr 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Elections for the President and General Secretary of the Trade Board will be held on May 9.
भरमौर (चंबा)। चौरासी व्यापार मंडल भरमौर की नई कार्यकारिणी के चुनाव 11 मई को करवाए जाएंगे। इसका फैसला व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को चौरासी होटल भरमौर बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता कोर कमेटी के सदस्य जैसी राम ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 मई को व्यापार मंडल के प्रधान व महासचिव पद के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। इसमें पांच वर्ष के कार्यकाल वाले सदस्य ही आवेदन कर सकते हैं। प्रधान पद के लिए 1100 रुपये शुल्क व महासचिव पद के लिए 500 शुल्क जमा करना होगा। यदि चुनाव सर्वसम्मति से चुनाव होते हैं तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा। साथ ही चुनाव के दौरान एक आईकार्ड पास जारी किया जाएगा। इसका शुल्क 100 रुपये रहेगा। वोट डालने के पास यह आईकार्ड होना जरूरी होगा। चुनाव गठित कमेटी की देखरेख में करवाए जाएंगे। इसमें जैसी राम ठाकुर, देशराज शर्मा, आजाद जरयाल, संजय कपूर व कोर कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे। व्यापार मंडल के जिन भी सदस्यों के पास बिल बुक हैं, वे कैश के साथ पांच मई तक आवेदन प्रधान रंजीत शर्मा के पास जमा करवा दें। व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि किसी भी सदस्य को कोई आपत्ति हो तो वह व्यापार मंडल भरमौर के कार्यकारिणी के किसी भी सदस्य के साथ संपर्क कर सकते हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed