{"_id":"5fdb908d8ebc3e3b9121cf37","slug":"election-notification-released-in-chamba-chamba-news-sml35484669","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शहरी निकायों में 20 हजार मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शहरी निकायों में 20 हजार मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चुनाव आयोग ने शहरी निकायों के चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही जिला चंबा में भी चुनावों का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिले की बात करें तो यहां नगर परिषद चंबा, डलहौजी और नगर पंचायत चुवाड़ी में 10 जनवरी को मतदान होगा। यहां 20,110 लोग 27 पार्षदों के लिए मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में होने वाले विकासात्मक कार्यों पर अब ब्रेक लग गई हैं। हालांकि पहले से शुरू हो चुके विकास कार्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद चुनावी रण में उतरने की चाह रखने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। बता दें कि नगर परिषद चंबा के तहत आते 11 वार्डों में कुल 4081 मतदाता हैं। इसमें 6910 पुरुष और 7171 महिला मतदाता हैं। नगर परिषद डलहौजी के अधीन आते 9 वार्डों में की बात की जाए तो यहां पर 3314 कुल मतदाता हैं। इसमें 1789 पुरुष मतदाता और 1525 महिला मतदाता शामिल हैं।
वहीं, नगर पंचायत चुवाड़ी के अधीन आने वाले 7 वार्डों में 2715 कुल मतदाता है। इनमें 1353 पुरुष और 1362 महिला मतदाता हैं। जिले में नप और नपं चुनावों के लिए इच्छुक उमीदवार 24, 26 और 28 दिसंबर को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। निर्धारित तिथियों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकनपत्र दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया है। 29 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि
विज्ञापन
31 दिसंबर को उन्हें वापस लिया जा सकता है।
वहीं, 31 दिसंबर को ही चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने के बाद अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी। 10 जनवरी 2021 को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान का समय रहेगा। इसके तुरंत बाद मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया को 12 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कुल मिला कर नगर निकायों के चुनावों की तिथियां घोषित होने से जिले में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। वहीं पार्टियां भी अपने समर्थित उम्मीदवारों को जीताने के लिए जोड़ तोड़ में जुट गई हैं। हालांकि किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा, इसका फैसला जनता को ही करना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि नगर परिषद चंबा डलहौजी और नगर पंचायत चुवाड़ी में कुल 20110 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाचन आयोग के दिए शेड्यूल के मुताबिक ही जिले में नामांकन पत्र दाखिल करने, नाम वापस लेने सहित मतदान और मतगणना होगी। जल्द ही नगर परिषद डलहौजी, चंबा और नगर पंचायत भटियात के रिटर्निंग ऑफिसरों के साथ मिलकर आगामी कदम बढ़ाए जाएंगे।