{"_id":"65e5adcd32d65791f70c2868","slug":"eight-more-arrested-in-case-of-illegal-cutting-of-maple-trunks-chamba-news-c-88-1-ssml1006-119738-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेपल की गांठों के अवैध कटान मामले में आठ और पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेपल की गांठों के अवैध कटान मामले में आठ और पकड़े
विज्ञापन
शहर के निजी होटल में दबिश देकर वन विभाग की टीम ने दबोचे
हिरासत में लिए गए लोग नेपाली, विभागीय जांच टीम कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन विभाग ने मेपल पेड़ों की गांठों के अवैध कटान मामले में आठ और लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी लोग शहर के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। इनका पता वन विभाग की जांच टीम को तब चला, जब पहले पकड़े गए आरोपियों से उन्होंने गहनता से जांच की। सोमवार सुबह वन विभाग की टीम ने निजी होटल में दबिश देकर आठ लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया। ये सभी लोग नेपाली मूल के हैं जो पहले मेपल पेड़ों की गांठों के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ जुड़े हुए हैं। फिलहाल, वन विभाग इन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। विभाग इस मामले में पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में आठ और लोगों को हिरासत में लिया गया है। ऐसे में मेपल पेड़ों की और गांठें भी विभाग इन लोगों से बरामद कर सकता है क्योंकि इतनी अधिक संख्या में जब ये लोग चंबा में रह रहे थे तो इस बात को लेकर भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले भी जंगल में गांठों को निकाला होगा। फिलहाल इन सभी पहलुओं पर वन विभाग गहनता से जांच कर रहा है। सोमवार सुबह जब वन विभाग को निजी होटल में इन लोगों के होने की सूचना मिली तो मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारियों की टीम वहां पहुंची, जहां इन लोगों को हिरासत में लिया गया।
वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि मेपल पेड़ों की गांठों के अवैध कटान मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों से विभाग की जांच टीम पूछताछ कर रही है।