फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   eight got died due to current spread in nallah chamba

प्रीणा नाले में करंट दौड़ने से आठ भेड़ बकरियों की झुलसने से मौत, शेष नाले में बही

Sun, 05 Jul 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
eight got died due to current spread in nallah chamba
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत प्रीणा के नाले में बिजली की तार गिरने से चार बकरियों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को पेश आया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक आधा दर्जन बकरियां नाले में बह गई हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गडरिया करीब डेढ़ दर्जन बकरियों को चराने के लिए पहुंचा था। मगर बकरियों को घर लाते समय उसे देर हो गई। मौके पर गडरिये ने किसी तरह से भागकर जान बचाई और घटना की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी। गडरिये की पहचान धनु राम गांव गुवाड़ के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण बिजली की तार टूटकर नाले में गिर गए। इसके कारण नाले को पार करते हुए चार बकरियां करंट की चपेट में आ गई। तारों के गिरने की आवाज सुनकर गडरिये ने भागकर कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक भारी बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी रहा। नाले का बहाव इतना अधिक था कि किसी को पार करने की हिम्मत नहीं हुई। इस दौरान लोगों ने देर रात बोर्ड को सूचना देकर क्षेत्र की बिजली को बंद करवाया, जिससे अन्य गांवों में करंट न फैलें।
रविवार सुबह बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर आकर तारों को व्यवस्थित करने का कार्य शुरू किया। स्थानीय पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि नाले में बिजली तार गिरने से करंट दौड़ गया।

विद्युत बोड के सहायक अभियंता तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि भारी बारिश के कारण पेड़ों की टहनियां टूटने से तारों का पूरा स्पेन टूटकर नाले में गिर गया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed