{"_id":"69121d5b7dca1d18ab01b79d","slug":"eight-drivers-were-fined-for-violating-the-rules-chamba-news-c-88-1-ssml1004-166132-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नियम तोड़ने पर आठ वाहन चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नियम तोड़ने पर आठ वाहन चालकों के काटे चालान
Mon, 10 Nov 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। महाविद्यालय सलूणी के समीप थाना किहार पुलिस टीम ने एडिशनल एसएचओ अनिल कुमार की अगुवाई में वाहनों की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आठ चालान किए।
जांच के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों, बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों और वाहन के दस्तावेज अधूरे रखने वालों को विशेष रूप से चेतावनी दी। एसएचओ अनिल कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे।