{"_id":"5f8726288ebc3e9bda53731a","slug":"education-team-inspect-in-chamba-school-chamba-news-sml348358763","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुगली में तैनात प्रिंसीपल व कोहाल स्कूल में प्रवक्ता सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुगली में तैनात प्रिंसीपल व कोहाल स्कूल में प्रवक्ता सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना महामारी के बीच शुरू हुए कई सरकारी स्कूलों में स्टाफ
नदारद पाया गया है। बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग चंबा के औचक निरीक्षण में यह बात सामने आई है। निरीक्षण के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुगली के प्रधानाचार्य अनुपस्थिति पाए गए। इसके साथ ही कोहाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात प्रवक्ता भी ड्यूटी के दौरान स्कूल में मौजूद नहीं थे।
स्कूल के रिकॉर्ड में भी कई खामियां पाई गई हैं। इसमें कोहाल स्कूल की कैश बुक भी पिछले कई महीनों से अधूूरी मिली। शिक्षा विभाग अब अनुपस्थित प्रधानाचार्य और प्रवक्ता को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसके साथ ही अधूरे रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर स्कूल रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं पाया जाता है, प्रधानाचार्य और प्रवक्ता ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम उपनिदेशक देवेंद्र पॉल की अगुवाई में बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुगली और कोहाल में दबिश दी। औचक निरीक्षण के दौरान डुगली स्कूल के प्रधानाचार्य नदारद पाए गए।
टीम ने स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसके बाद टीम कोहाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची। यहां प्रवक्ता सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही कैश बुक भी अधूूरी पाई गई। शिक्षा विभाग इस मामले में अनुपस्थित प्रिंसिपल और प्रवक्ता से जवाब तलब किया गया है। औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय अधीक्षक ग्रेड-1 एनडी शर्मा और जुनियर असिस्टेंट दर्शन सिंह जसरोटिया भरी मौजूद रहे।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाचार्य और दूसरे स्कूल के प्रवक्ता और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नदारद पाए गए हैं। विभाग की ओर से सभी से जवाब मांगा गया है।