{"_id":"6ae227ff8543f45f9d067d5d","slug":"education-minister-inspected-schools-in-pangi-and-inquired-about-the-students-studies-chamba-news-c-88-1-ssml1004-201402-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिक्षा मंत्री ने पांगी के स्कूलों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से जाना पढ़ाई का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिक्षा मंत्री ने पांगी के स्कूलों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से जाना पढ़ाई का हाल
Wed, 28 Oct 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
बालिका आश्रम किलाड़, ईएमआरएस, पीएम श्री विद्यालय और साच के संस्थानों में सुविधाओं का लिया जायजा
सरकार के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचा : रोहित ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया।
शिक्षा मंत्री ने मुख्यालय किलाड़ स्थित बालिका आश्रम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) किलाड़, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजीव गांधी डे-बोर्डिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रोहित ठाकुर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए 15 हजार रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने सुराल स्थित गोम्पा में दर्शन किए और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही पांगी के लोगों को समृद्ध प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने के लिए बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत फिन्डरू और साच के लोगों से भी संवाद किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साच का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने का उद्देश्य भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित भरमौरी, आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह, पांगी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चौहान, जनजातीय सलाहकार चुनी लाल और दौलत राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
--