फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Education department's plan incomplete, sitting under open sky becomes a compulsion

Chamba News: शिक्षा विभाग की योजना अधूरी, खुले आसमान तले बैठना बना मजबूरी

Tue, 03 Oct 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Education department's plan incomplete, sitting under open sky becomes a compulsion
खुले आसमान तले बैठे तेलका विद्यालय के विद्यार्थी। स्त्रोंत:संवाद।
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में विद्यार्थी खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को विवश हैं। जर्जर भवन को जमींदोज किए पांच साल बीत जाने के बाद भी स्कूल का अपना भवन नहीं बन सका है। इसका खमियाजा विद्यालय के 500 विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। कुल मिलाकर तेलका स्कूल भवन शिक्षा विभाग की लचर कार्यशैली और लेटलतीफी का जीता जागता नमूना बनकर रह गया है।
विज्ञापन

आलम यह है कि पांच साल पहले शिक्षा विभाग ने विद्यालय भवन को जर्जर घोषित करते हुए इसे तोड़ने का आदेश दिया था। जर्जर भवन को तोड़ भी दिया गया, लेकिन तोड़ने के बाद शिक्षा विभाग भूल गया कि तेलका में कोई विद्यालय का भवन था। लिहाजा तोड़े गए भवन की जगह नया भवन नहीं बन पाया। विद्यार्थियों को भवन की सुविधा न मिलने के कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और तेज धूप और बारिश भी उनकी पढ़ाई में रोड़ा बन रही है।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि हमारी ओऱ से कागजी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई है। अब लोक निर्माण विभाग और हिमाचल सरकार के बीच का मामला है।

तेलका स्कूल भववन को हाल ही में प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्कूल भवन का फंड अपेक्षित था अभी टोकन मनी डाला गया है। जैसे ही हिमाचल सरकार की ओर से पैसा डाला जाएगा। भवन के लिए टेंडर जारी कर जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक महाजन, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सलूणी

पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि तेलका स्कूल भवन को विधायक रहते उन्होंने विधायक प्राथमिकता में डाला है। पूर्व की भाजपा सरकार की प्रशासन पर पकड़ न होने की वजह से पांच साल भवन कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब प्रदेश सरकार ने प्रशासन को आदेश जारी कर कागजी कार्रवाई पूरी करवा कर 5.45 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें से एक लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग सलूणी को जारी कर दी गई है। सरकार द्वारा जल्द ही 20 प्रतिशत राशि जमा करवा के भवन निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।


विस सत्र में इस मामले को लेकर प्रश्न लगाया गया है। इसके उत्तर में उन्हें जानकारी मिली की 5.45 करोड़ रुपये भवन के लिए स्वीकृत किए गए है। जल्द ही 20 प्रतिशत की राशि जमा करवा कर भवन कार्य आरंभ करवाया जाएगा।
डीएस ठाकुर, विधायक, डलहौजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed