फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eat Right Fair in Chaugan Do on 26: Deputy Commissioner

चौगान दो में ईट राइट मेला 26 को : उपायुक्त

Wed, 09 Mar 2022 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Eat Right Fair in Chaugan Do on 26: Deputy Commissioner
चंबा। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला मुख्यालय के चौगान नंबर-दो में ईट राइट मेले का आयोजन 26 मार्च को किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डीसी राणा ने मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। कहा कि निदेशालय खाद्य सुरक्षा विभाग के सौजन्य से ईट राइट मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से विभिन्न स्वयं सहायता समूह, समाजसेवी संस्थाएं, स्थानीय महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, व्यापार मंडल और होटल व्यवसायी फूड स्टाल के माध्यम से चंबा के स्वास्थ्य वर्धक स्थानीय व्यंजन प्रदर्शित करेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बेहतर स्टाल को पुरस्कृत भी किया जाएगा। स्टाल बुकिंग के लिए सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनजीत जरियाल के दूरभाष नंबर 94184-60088 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान स्थानीय लोक संस्कृृृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कहा कि मेले के दौरान मिनी मैराथन का आयोजन चंबा चौगान नंबर एक में सुबह 6 बजे किया जाएगा। मिनी मैराथन में पुरुष, महिला और वरिष्ठ नागरिक वर्ग शामिल होंगे। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से इस दौरान योग अभ्यास भी करवाया जाएगा। मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। बच्चों के लिए जंपिंग शो भी आयोजित होंगे। वहीं, मेले में खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस, रस्साकशी के साथ तंबोला और साइकिल रेस भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फूड स्टाल में शैफ कंपीटीशन भी करवाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी होम रेसिपी प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed