फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   e counter to deposit fee, people queuing for hours

शुल्क जमा करवाने के लिए एक ही काउंटर, घंटों कतार में लग रहे लोग

Fri, 20 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
e counter to deposit fee, people queuing for hours
मेडिकल कॉलेज चंबा के शुल्क कांउटर पर लगी लोगों की कतार। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में विभिन्न टेस्टों के शुल्क जमा करवाना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। टेस्ट शुल्क जमा करवाने के लिए एक काउंटर की ही व्यवस्था है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों को कतारों में घंटों खड़े रहना पड़ रहा है। शुक्रवार को अस्पताल में विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे तीमारदारों को घंटों काउंटर पर शुल्क जमा करवाने के लिए कतारों में खड़े रहना पड़ा। मरीजों और तीमारदारों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज में टेस्ट का शुल्क जमा करवाने के लिए दो से तीन काउंटर स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन

मम्मी के पेट में दर्द है। टेस्ट करवाने के लिए सुबह 9:00 बजे से कतार में खड़ी हूं। लेकिन दोपहर 12: 00 बजे तक उनका नंबर नहीं आया है। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

- श्वेता, निवासी सुल्तानपुर।
मेरे बेटे के पेट में दर्द है। चिकित्सक ने टेस्ट करवाकर आगे का उपचार करने की बात कही है। टेस्ट करवाने से पहले शुल्क जमा करवाने के लिए सुबह 9:30 बजे से खड़ा हूं। - सुरेंद्र कुमार, गांव साहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे भाई की टांग में चोट लगी है। दुर्गम क्षेत्र चुराह से उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे हैं। चिकित्सक ने टेस्ट करवाने के लिए कहा है लेकिन कतार लंबी है और अभी तक नंबर नहीं आया है।

-जसवीर सिंह, गांव चुराह।
पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा हूं। अल्ट्रासाउंड से पूर्व शुल्क जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। दो घंटे से कतार में खड़ा हूं। महिलाओं और पुरुषों के लिए एक ही काउंटर है। इससे दिक्कत हो रही है।
-विवेक कुमार, गांव सरोल।
मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त शुल्क काउंटर की व्यवस्था को लेकर जल्द प्रयास किए जाएंगे जिससे मरीजों को परेशानी न हो।
एमएस, डॉ. देवेंद्र कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed