{"_id":"69121dc38ba610d3410200ee","slug":"dust-storm-on-lachauri-bindonkhi-road-is-increasing-the-problem-chamba-news-c-88-1-ssml1004-166036-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लचौड़ी-बिंदोंखी सड़क पर धूल गुबार बढ़ा रहा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लचौड़ी-बिंदोंखी सड़क पर धूल गुबार बढ़ा रहा परेशानी
Mon, 10 Nov 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा की खस्ताहाल लचौड़ी– बिंन्दोखी मार्ग से उठता धूल का गुब्बार।संवाद
तेलका (चंबा)। लचौड़ी-बिंदोंखी सड़क पर चल रहे विस्तारीकरण कार्य से उठ रहे धूल के गुबार से लोग परेशान हैं। पूर्व जिला परिषद सदस्य केहर सिंह, ग्रामीण प्रवीन शर्मा, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, बलवंत सिंह और संदीप कुमार ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।
उन्हाेंने कहा कि विभाग द्वारा सड़क के निर्माण कार्य के दौरान धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और दुकानदार लगातार उड़ रही धूल से परेशान हैं। इससे उनमें खांसी, सांस फूलना, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव, स्पीड कंट्रोल और तत्काल ब्लैक टॉपिंग का कार्य शुरू किया जाए।