{"_id":"6054d7898ebc3e591c368e2a","slug":"dumping-site-made-off-the-coast-of-ravi-chamba-news-sml364809579","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी के तट को बना दिया डंपिंग साइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी के तट को बना दिया डंपिंग साइट
विज्ञापन
राजपुरा के पास रावी नदी किनारे अवैध रूप से मलबा फेंकता ट्रक।
- फोटो : Chamba
चंबा। राजपुरा में रावी तट को इन दिनों डंपिंग साइट में तबदील कर दिया गया है। ट्रकों में टनों के हिसाब से मलबा भरकर रावी किनारे फेंका जा रहा है लेकिन, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। रावी नदी का तट मलबे से भर चुका है। आगामी दिनों में अगर नदी का जलस्तर बढ़ता है तो यह मलबा भारी तबाही मचा सकता है।
वन, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद कर बैठे हैं। गौरतलब है कि रावी को स्वच्छ रखने के लिए नदी के तट पर अवैध डंपिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद रावी तटों पर जगह-जगह मक के ढेर लगे हैं। इससे पता चलता है कि रावी तट पर अवैध रूप से मक फेंकने वालों पर न के बराबर कार्रवाई हो रही है। स्थानीय लोग मक फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द विभागीय टीम को भेजकर रावी तट पर मक फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।