फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Due to negligence in duty the girl students had arrived alone

Chamba News: ड्यूटी लगाने में हुई लापरवाही से अकेले पहुंची थीं छात्राएं

Sun, 24 Dec 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Due to negligence in duty the girl students had arrived alone
चंबा। कांगड़ा के रैत से न्यू बस स्टैंड चंबा अकेली पहुंचीं छात्राओं के मामलों में नया खुलासा हुआ है। इसमें खेलों के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने में लापरवाही बरती गई है। छात्राओं के साथ भेजे शिक्षकों को नहीं बताया गया था कि खेलों के दौरान उनकी जिम्मेदारी क्या रहेगी और कौन छात्राओं को छोड़ने जाएगा। इसी वजह से छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद अकेली जिला मुख्यालय पहुंची। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में उच्च शिक्षा विभाग चंबा अब सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब करेगा और यह पता लगाया जाएगा कि लापरवाही हुई कैसे। अब तक की विभागीय जांच से यही माना जा रहा है कि छात्राओं को अकेला छोड़ने वाले अध्यापकों को विभाग चेतावनी देकर छोड़ सकता है। जबकि आगामी कार्रवाई निदेशालय की ओर से निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले रैत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें चंबा से 14 छात्राओं ने भाग लिया। मगर ये छात्राएं जब रैत से वापस आने लगी तो बीच राह में अध्यापक अपने अपने स्टेशनों पर उतर गए और बच्चों को अकेला न्यू बस स्टैंड के लिए भेज दिया गया। न्यू बस स्टैंड चंबा छात्राएं अकेली पहुंची। जैसे ही यह मामला अमर उजाला के ध्यान में आया तो सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की गईं। खबरों का असर यह रहा कि विभाग की ओर मामले की जांच की गई। इसमें चार स्कूलों के शिक्षकों की लापरवाही सामने आई और जवाब भी मांगा गया। मगर संतुष्टि भरा जवाब कहीं से नहीं मिल पाया है। इसमें यही खुलासा हुआ है कि ड्यूटी लगाने को लेकर लापरवाही बरती गई थी और कंटीजन इंचार्ज को भी सही से जिम्मेवारी नहीं दी गई। इस वजह से यह लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन


शिक्षकों ने अपने जवाब दे दिए है। इस मामले में ड्यूटी लगाने में लापरवाही बरती गई है। इस बारे में अब सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार सिंह चाढ़क, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed