फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Due to heavy rains, apple, maize crops were covered with soil, Rain wreaked havoc in Jhulada Panchayat, five houses including Panchayat Ghar, houses ,Connectivity road leading to villages damaged, chamba news

भारी बारिश से सेब, मक्की की फसल मिट्टी सहित बही

Sun, 20 Jun 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, apple, maize crops were covered with soil, Rain wreaked havoc in Jhulada Panchayat, five houses including Panchayat Ghar, houses ,Connectivity road leading to villages damaged, chamba news
झुलाड़ा पंचायत में भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त सड़क के पास खड़े लोग। - फोटो : Chamba
चंबा। मूसलाधार बारिश ने झुलाड़ा पंचायत में कहर बरपाया है। भारी बारिश से सेब, मक्की की फसल मिट्टी सहित बह गई। कोहलूई नाली से रैटा नाली में बह कर आने वाला कीचड़, मलबा पंचायत घर सहित पांच घरों, गोशालाओं में जा पहुंचा। जिससे लोगों का सामान सहित खाद्य सामग्री खराब हो गई। सूचना मिलने के बाद रविवार को पटवारी सहित विभागीय अधिकारी पंचायत में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला में मूसलाधार बारिश अब लोगों की मुसीबतों को बढ़ाने लग पड़ी है। शनिवार देर शाम होने वाली भारी बारिश ने झुलाड़ा पंचायत के लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया। भारी बारिश से कोहलूई नाली से रैटा नाली से बह कर आया कीचड़, मलबा पंचायतघर झुलाड़ा के आंगन में आ गया। इसके अलावा भारी बारिश के बाद पंचायत भवन के पीछे भूस्खलन से पंचायतघर को खतरा उत्पन्न हो गया है। नाली में बह कर आने वाले मलबे से हेमराज पुत्र चुहडू राम, घिंद्र सिंह पुत्र डील राम, शिव नंद पुत्र भैरी इत्यादि के मकानों में कीचड़, मलबा घुस गया। उन्हें पड़ोसियों के घरों में शरण लेनी पड़ी। मूसलाधार बारिश से गांवों को जाने वाली संपर्क सड़क क्षतिग्रस्त हो गई तो कई जगह सड़कों का नामोनिशान मिट गया। संपर्क सड़कों में रैटा से पंचायतघर तक, रैटा से उच्च पाठशाला भटका, डिबरू नाली से चमला गांव, झुलाड़ा से कमलोडू, झुलाड़ा तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत गांवों में होने वाले नुकसान की रिपोर्ट पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने नुकसान का जायजा लेने के बाद जिला प्रशासन को बारिश से हुए नुकसान के बारे में सूचित किया। रविवार को नायब तहसीलदार पुखरी के निर्देशानुसार पटवारी, लोनिवि सहायक अभियंता ने पंचायत में पहुंच कर नुकसान का आकलन तैयार किया।
विज्ञापन

झुलाड़ा पंचायत प्रधान चुनी लाल, उपप्रधान कपिल शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच अब मूसलाधार बारिश पंचायत के लोगों पर कहर बरपा रही है। भारी बारिश से कई लोगों के घरों, गोशालाओं और खेतों को नुकसान हुआ है। बगीचों में लगी सेब की फसल सहित खेतों में बीजी गई मक्की की फसल मिट्टी समेत बह गई है। जगह-जगह होने वाले भूस्खलन से सड़कों का नामोनिशान मिट गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि पंचायत में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि झुलाड़ा पंचायत में भारी बारिश से लोगों को हुए नुकसान की सूचना मिली है। पटवारी और विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। नुकसान रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed