{"_id":"673f6d62980eae4ad608da9a","slug":"drugs-recovered-from-chemist-shop-notice-issued-and-records-sought-from-seller-chamba-news-c-88-1-cmb1003-137737-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: केमिस्ट शॉप से नशीली दवाइयां बरामद, नोटिस जारी कर विक्रेता से मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: केमिस्ट शॉप से नशीली दवाइयां बरामद, नोटिस जारी कर विक्रेता से मांगा रिकॉर्ड
Fri, 22 Nov 2024 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
राज्य सीआईडी और स्वास्थ्य विभाग चंबा की टीम ने शहर में दवा विक्रेताओं की दुकानों में दी दबिश
क्रय विक्रय का रिकॉर्ड दिखाने के लिए दो दिन का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राज्य आपराधिक जांच विभाग और स्वास्थ्य विभाग चंबा की टीम के संयुक्त निरीक्षण के दौरान शहर के एक दवा विक्रेता की दुकान से नशीली दवाइंयां बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार विभागीय टीम ने नशीली दवाइयों का क्रय और विक्रय का रिकॉर्ड तलब किया है। साथ ही संबंधित दवा विक्रेता को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर यह रिकॉर्ड उपलब्ध करने के निर्देश दिएं है। अगर दवा विक्रेता यह रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवा पाता है तो विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संयुक्त टीम की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद शहर में हो रहे नशीली दवाइयों के धंधे पर रोक लगाना है। ताकि युवा पीढ़ी नशे से बच सकें।
जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने शहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समस्त दुकानों में निरीक्षण किया और दवा विक्रेता से क्रय और विक्रय का रिकॉर्ड जांचा। इस दौरान अधिकतर दुकानदारों ने यह रिकॉर्ड विभागीय टीम को दिखाया। जबकि एक दवा विक्रेता की दुकान में जहां नशीली दवाइयां बरामद हुई तो वहीं, दूसरी तरफ दवा विक्रेता इसका क्रय और विक्रय रिकॉर्ड भी टीम को मौके पर नहीं दिखा पाया। बहरहाल, विभाग की ओर से मौके पर नोटिस जार किया गया और दो दिनों के भीतर यह रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिएं है। अन्य था विभाग की ओर से नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि शहर में चल रही दवा विक्रेताओं की दुकानों में निरीक्षण किया गया है। कहा कि एक दुकान में नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं और विक्रेता से क्रय और विक्रय का रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके लिए विक्रेता को दो दिन का समय दिया गया है।