फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drivers quit steering strike, trucks will not run across the district even today

Chamba News: चालकों ने की स्टेयरिंग छोड़ो हड़ताल, जिले भर में आज भी नहीं दौड़ेंगे ट्रक

Wed, 17 Jan 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Drivers quit steering strike, trucks will not run across the district even today
चंबा में गोली के पास सड़क किनारे खड़े किए गए ट्रक।संवाद
बनीखेत (चंबा)। जिला चंबा की सड़कों पर वीरवार को ट्रक ऑपरेटर गाड़ियां नहीं दौड़ाएंगे। निजी बस सेवाएं मिलती रहेंगी। इसके अलावा टैक्सी चालक असमंजस में हैं।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी के आदेशों का इंतजार निजी बस चालक और टैक्सी चालक कर रहे हैं। ट्रक ऑपरेटरों ने बुधवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे के गोली जीरो प्वाइंट में ट्रक चालकों ने दोपहर 12 बजे स्टेयरिंग छोड़ो हड़ताल कर दी। इस दौरान करीब 50 ट्रक हाईवे किनारे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही बनीखेत पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। वहीं, ट्रक चालकों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया कि केंद्र सरकार ने नया कानून बनाया है। इसमें हिट एंड रन मामले में वाहन चालकों को 7 साल कारावास और 10 लाख तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए पहले भी हड़ताल की जा चुकी है। बावजूद इसके सरकार ने कानून में कोई संशोधन नहीं किया है। बुधवार को ट्रक चालकों ने गोली के समीप ही वाहन खड़े कर दिए। इस दौरान आवाजाही कर रहे ट्रक चालकों से आंदोलन के लिए सहयोग मांगा और गोली बाजार के समीप ट्रक खड़े कर दिए गए हैं। वहीं, ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते अब पेट्रोल पंपों में आंशिक भीड़ जुटना शुरू हो गई है, जबकि निजी बस ऑपरेटर राज्य कार्यकारिणी के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। टैक्सी चालक असमंजस में हैं।
विज्ञापन

उधर, निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की ओर से हड़ताल को लेकर कोई सूचना नहीं है। कहा कि अगर आदेश मिलते हैं तो वे हड़ताल करेंगे। वहीं, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सुदेश ठाकुर ने बताया कि बुधवार को स्टेयरिंग छोड़ो हड़ताल रखी गई थी। वीरवार को ट्रक चालक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed