{"_id":"6a43ff4d9a9b87675c024fba","slug":"drinking-water-supply-restored-in-baroh-village-chamba-news-c-88-1-cmb1014-188346-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बड़ोह गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बड़ोह गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल
Tue, 30 Jun 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बगढार के बड़ोह गांव में एक सप्ताह बाद पेयजल संकट समाप्त हो गया है। जल शक्ति विभाग हरकत में आया और विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बड़ोह गांव के लोग एक सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ी रास्तों से गुजरकर प्राकृतिक स्रोत से पानी लाना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसका असर यह रहा कि विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्र में टीम भेजी। पाइपलाइन में तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद गांव में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीण रमेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, रोशन लाल, बाबू राम, नाथो राम, महिंद्रा देवी, सीमा देवी और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नलों में पानी आने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।