{"_id":"69e269025d764db562018a6a","slug":"dr-janak-raj-along-with-the-public-will-stage-a-road-blockade-on-the-bharmour-national-highway-today-chamba-news-c-88-1-ssml1006-180662-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जनता के साथ आज भरमौर एनएच पर चक्का जाम करेंगे डॉ. जनकराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जनता के साथ आज भरमौर एनएच पर चक्का जाम करेंगे डॉ. जनकराज
Fri, 17 Apr 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
भरमौर के विधायक ने उपायुक्त, एसपी और एनएचएआई को भी किया सूचित
बोले- पिछले साल आपदा में तबाह हुए हाईवे पर एक इंच भी नहीं हुआ काम
गड्ढों से भरी सड़क पर चलने से वाहनों को पहुंच रही क्षति, लोग भी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग की दयनीय हालत न सुधारने पर बिफरे विधायक डॉ. जनकराज ने रविवार को चक्का जाम करने का एलान किया है।
इसके लिए उन्होंने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और एनएच प्राधिकरण को भी सूचित कर दिया है। रविवार को एनएच पर कोई वाहन नहीं दौड़ेगा। विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि पिछले साल मणिमहेश यात्रा के दौरान एनएच पूरी तरह तबाह हो गया था। तब से लेकर आज तक वहां एक इंच भी नया कार्य नहीं हुआ है। गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सड़क पर चलने से वाहनों को क्षति पहुंच रही है। साथ ही यात्रियों के शरीर पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। जिस प्रकार के हालात एनएच के बने हुए हैं, उसके आधार पर कोई भी गर्भवती महिला यहां से वाहन में सवार होकर नहीं गुजर सकती। वाहनों में हिचकोले खाने से उसके बच्चे की जान को खतरा हो सकता है। दर्जनों बार सरकार, प्रशासन और एनएच प्राधिकरण को सूचित करने पर भी कोई कार्य धरातल पर होता नहीं दिख रहा है। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर चक्का जाम करने का फैसला लेना पड़ा है।
चक्का जाम में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। भरमौर की आम जनता भी उनके साथ होगी। ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो इस समस्या से बचा हुआ हो। वाहन चालक भी एनएच की हालत से परेशान हैं। अब सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मांग करने पर भी जब समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अब उन्हें आंदोलन का रास्ता ही अपनाना पड़ेगा।
--