फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dr. Aditya Kashyap becomes an expert on complex uvea eye disease

Chamba News: डॉ. आदित्य कश्यप बने आंखों की जटिल यूविया बीमारी के विशेषज्ञ

Tue, 03 Feb 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 03 Feb 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dr. Aditya Kashyap becomes an expert on complex uvea eye disease
सम्मान प्राप्त करते डॉ. आदित्य।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (चंबा मेडिकल कॉलेज) में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य कश्यप को ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजी सोसायटी ने प्रतिष्ठित ऑल इंडिया कॉलेजियम ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी (फेको) सर्टिफिकेट से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें आंखों की अत्यंत जटिल मानी जाने वाली यूविया बीमारी में विशेषज्ञता हासिल करने पर दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. कश्यप की इस उपलब्धि का सबसे बड़ा लाभ चंबा और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा। आंखों की मध्य परत यानी यूविया में होने वाली सूजन (यूवाइटिस) एक गंभीर समस्या है, जिसके इलाज के लिए अक्सर मरीजों को टांडा या चंडीगढ़ रेफर किया जाता था। डॉ. आदित्य अब चंबा मेडिकल कॉलेज में ही इस जटिल बीमारी का विशेषज्ञ स्तर पर उपचार कर सकेंगे। नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया कॉलेजियम ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के वार्षिक दीक्षांत समारोह में पूर्व चीफ जस्टिस इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने डॉ. कश्यप को यह फेलोशिप प्रदान की गई। उन्हें यह गौरव वर्ष 2025-26 के लिए उनकी कड़ी मेहनत और सफल परीक्षा परिणाम के आधार पर मिला है। प्रमाणपत्र पर देश के नामी नेत्र विशेषज्ञों के हस्ताक्षर हैं, जो इस सम्मान की अहमियत को दर्शाते हैं। डॉ. आदित्य कश्यप ने इसके लिए उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिले की जनता का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

क्या है यूविया
यूविया आंख का वह महत्वपूर्ण हिस्सा है जो प्रकाश के प्रति संवेदनशील रेटिना को पोषण देता है। यदि इसमें संक्रमण या सूजन हो जाए, तो दृष्टि पूरी तरह जा सकती है। डॉ. आदित्य अब चंबा में इस सूक्ष्म सर्जरी और उपचार के लिए अधिकृत विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed