फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Don't send Khatara buses on routes, if they break down you have to go home on foot.

Chamba News: रूटों पर न भेजो खटारा बसें, खराब होने पर पैदल ही जाना पड़ रहा घर

Sun, 28 Jul 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Don't send Khatara buses on routes, if they break down you have to go home on foot.
चंबा। चंबा-बोगा-बाड़का रूट पर खटारा एचआरटीसी बसें भेजने पर निगम प्रबंधन के प्रति लोगों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि इस रूट पर हर दूसरे दिन बस खराब हो जाती है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि चंबा डिपो से बसें भी समय पर नहीं चलती हैं। पांच बजे चलने वाली बस छह बजे रूट पर जा रही है। इसके बाद आधे रास्ते में बस खराब होने पर उन्हें आगे का सफर पैदल करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सफर करते समय उन्हें यही भय रहता है कि पता नहीं कौन से मोड़ पर बस खराब हो जाए और उन्हें पैदल सफर करना पड़ जाए। शुक्रवार शाम को भी सरकारी बस बोगा के पास रुक गई। सवारियों ने जब बस रोकने की वजह पूछी तो चालक और परिचालक ने तकनीकी खराबी आने का हवाला देकर आगे न जाने की बात कही। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या पैदा हुई थी। नई बसें आते ही इस रूट पर भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन



--

पिछले छह महीने से हर दूसरे दिन बसें खराब हो रही हैं। लोगों को पैदल या टैक्सी कर अपने गंत्वय तक पहुंचना पड़ता है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। सरकारी बस में सफर करना कठिन हो चुका हैं। - मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन




--

चंबा डिपो से बसें भी समय पर रूट के लिए नहीं निकलती हैं। अगर बस चलने का समय पांच बजे का है तो यह छह बजे चलती है। इसके बाद निर्धारित जगह तक पहुंचने से पहले ही बस के पहिये थम जाते हैं। प्रतिदिन दिक्कतें बढ़ती जा रही है। - हिंद्रो सिंह



--

कई साल पहले इसी मार्ग पर एक बस दुर्घटना हुई थी। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में इस रूट पर खटारा बसें भेजने से डर लगा रहता है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए। निगम प्रबंधन को जांच के बाद ही बसें भेजनी चाहिए। - संजू कुमार




--

शुक्रवार शाम को भी एक बस बोगा के पास खराब हो गई। इसके बाद लोग टैक्सी से घर पहुंचे। ऐसा कई बार हो चुका है। निगम प्रबंधन रूटों पर खटारा बसें न भेजे। रूट भेजने से पहले बसों की जांच करवाई जाए। - महिंद्र कुमार



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed